हनुमानगढ़ में तनावपूर्ण माहौल एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में इंटरनेट सेवाएं बंद, 7 जनवरी को संगरिया में किसान महापंचायत.
हनुमानगढ़ में ड्यून एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध को लेकर एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 7 जनवरी को संगरिया में प्रस्तावित किसान महापंचायत को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसान पर्यावरण, जल स्रोत और कृषि भूमि पर संभावित दुष्प्रभावों को लेकर फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं।
हनुमानगढ़:- जिले में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को लेकर विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। संभावित आंदोलन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। वहीं पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ लंबे समय से चल रहे विरोध के तहत 7 जनवरी (बुधवार) को संगरिया में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
क्यों हो रहा है विरोध