कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत का खुलासा, जांच रिपोर्ट में सामने आई इलाज से जुड़ी बड़ी लापरवाही..

कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत के मामले में जांच कमेटियों की रिपोर्ट से इलाज के दौरान हुई गंभीर चूक और चिकित्सा लापरवाही के बिंदु सामने आए हैं। रिपोर्ट में संक्रमण, समय पर इलाज न मिलना और ब्लीडिंग जैसी जटिलताओं को मौत की वजह बताया गया है। हाई लेवल कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, हालांकि इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 17, 2026 • 12:04 PM | Jodhpur  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत का खुलासा, जांच रिपोर्ट में सामने आई इलाज से जुड़ी बड़ी लापरवाही..
“कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत का खुलासा, जांच रिपोर्ट में सामने आई इलाज से जुड़ी बड़ी लापरवाही..”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/cd8752
17 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/cd8752
Google News
Copied
कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत का खुलासा, जांच रिपोर्ट में सामने आई इलाज से जुड़ी बड़ी लापरवाही..

कोटा। शहर के सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत से जुड़े मामले में जांच समितियों की रिपोर्ट के बाद कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। अलग-अलग स्तर पर गठित जांच कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई हाई लेवल रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

जांच में सामने आया कि पांचों महिलाओं की मौत के पीछे अलग-अलग चिकित्सकीय कारण और इलाज के दौरान हुई लापरवाहियां प्रमुख रहीं। रिपोर्ट में मरीजों की स्थिति को समय पर पहचानने, सही निर्णय लेने और इलाज की प्रक्रिया में हुई चूकों को अहम माना गया है।

एक मामले में चार महीने की गर्भवती महिला को गर्भाशय (बच्चेदानी) में संक्रमण की समस्या थी। जांच के अनुसार ऐसी स्थिति में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत थी, लेकिन इलाज की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे। संक्रमण बढ़ने और जटिलताएं आने से महिला की हालत बिगड़ती गई।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter