जोधपुर में आसाराम की बिगड़ी तबीयत, सेंट्रल जेल से अस्पताल शिफ्ट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी!
यौन शोषण मामले में सजा काट रहे आसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स जोधपुर लाया गया। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है और उपचार जारी है।
जोधपुर। यौन शोषण मामले में सजा काट रहे आसाराम की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें सेंट्रल जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
जेल प्रशासन के अनुसार आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। इसके बाद न्यायालय के निर्देशों के अनुसार उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स जोधपुर शिफ्ट किया गया।