नल पर पानी पीने गए 5 साल के मासूम को सांप ने डसा, रास्ते में तोड़ा दम..

हिंगोनिया के कुड़ियों का बास गांव में 5 वर्षीय मासूम अक्षत कुमार की सांप के डसने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर नल पर पानी पीने गया था, तभी घास में छिपे सांप ने उसे काट लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अक्षत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 17, 2026 • 2:38 PM  3
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
नल पर पानी पीने गए 5 साल के मासूम को सांप ने डसा, रास्ते में तोड़ा दम..
“नल पर पानी पीने गए 5 साल के मासूम को सांप ने डसा, रास्ते में तोड़ा दम..”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/0f5ba3
17 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/0f5ba3
Google News
Copied
नल पर पानी पीने गए 5 साल के मासूम को सांप ने डसा, रास्ते में तोड़ा दम..

हिंगोनिया/कुड़ियों का बास। बारिश के मौसम में बढ़ रहे सर्पदंश के खतरे के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। निकटवर्ती कुड़ियों का बास गांव में पांच वर्षीय बालक की सांप के काटने से मौत हो गई। मासूम अक्षत कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अक्षत कुमार (5) पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत सुबह अपने घर के बाहर लगे नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान वहां घास के बीच छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही बालक घबरा गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे इलाज के लिए हिंगोनिया के अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जयपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter