पाकिस्तान बॉर्डर पर गूंजेगी भारत की आवाज! जैसलमेर के रामगढ़ में शुरू हुआ हाई-पावर FM स्टेशन, जानें क्यों है यह ऐतिहासिक सौगात
भारत-पाक बॉर्डर पर रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जैसलमेर के रामगढ़ में शुरू हुआ हाई-पावर FM रेडियो स्टेशन, अब पाकिस्तान के दुष्प्रचार को मिलेगा करारा जवाब और गूंजेंगे राजस्थानी लोकगीत।
इस एफएम स्टेशन की शुरुआत सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उद्घाटन के दौरान जैसलमेर के स्थानीय विधायक छोटू सिंह भाटी ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा:
जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर रहने वाले हमारे सीमावर्ती नागरिकों और देश के वीर जवानों के लिए एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी आई है। जैसलमेर के रामगढ़ में एक नया और बेहद शक्तिशाली 20 किलोवाट (kW) क्षमता का एफएम रेडियो स्टेशन शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअली इस आधुनिक केंद्र का भव्य उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस नई शुरुआत से बॉर्डर के इलाकों में रहने वाले लोगों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।
अब गांवों और ढाणियों में मिलेगी 'डिजिटल क्वालिटी' आवाज
रेडियो की दुनिया में इसे एक बड़ी डिजिटल क्रांति माना जा रहा है। इस हाई-पावर ट्रांसमीटर के चालू होने से अब भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे दूर-दराज के गांवों और ढाणियों में भी रेडियो की आवाज बिल्कुल साफ और क्रिस्टल क्लियर सुनाई देगी। अब लोगों को खराब सिग्नल या खरखराहट से जूझना नहीं पड़ेगा।