जैसलमेर के फलेडी गांव में आग का तांडव: 6 कच्चे घर जलकर राख, 1 बकरी झुलसी

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
March 27, 2025 • 8:36 PM  62
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जैसलमेर के फलेडी गांव में आग का तांडव: 6 कच्चे घर जलकर राख, 1 बकरी झुलसी
“जैसलमेर के फलेडी गांव में आग का तांडव: 6 कच्चे घर जलकर राख, 1 बकरी झुलसी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
27 Mar 2025
https://thekhatak.com/jaislmer-ke-phleddii-gaa-nv-me-n-aag-kaa-taa-nddv-6-kcce-ghr-jlkr-raakh-1-bkrii-jhulsii
Google News
Copied
जैसलमेर के फलेडी गांव में आग का तांडव: 6 कच्चे घर जलकर राख, 1 बकरी झुलसी
आग में जलते घर..

रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायत फलेडी में गुरुवार दोपहर बाद एक भीषण अग्निकांड ने तबाही मचा दी। परताणीयों की बस्ती में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते 6 कच्चे घरों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में घरों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, साथ ही एक बकरी भी बुरी तरह झुलस गई। आग की लपटों ने गांव में हड़कंप मचा दिया, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और हिम्मत से आग पर काबू पाया गया। 

आग ने मचाई तबाही, ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले एक घर में भड़की और तेज हवा के कारण पास के अन्य कच्चे घरों तक फैल गई। सूचना मिलते ही सम तहसीलदार गजानंद मीणा और सम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, सम उप तहसील में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय जैसलमेर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter