जोधपुर में प्रसूता की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रसव के बाद लगातार रक्तस्राव बना जानलेवा..
जोधपुर में 24 जून को तिंवरी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसे उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया, जहां खून की कमी से उसकी किडनी प्रभावित हो गई। 25 दिनों तक वेंटिलेटर पर इलाज के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस घटना के बाद मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
जोधपुर: राजस्थान में प्रसूताओं की मौत के मामलों को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। कोटा, बीकानेर और बांसवाड़ा के बाद अब जोधपुर में भी एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की 24 जून को तिंवरी अस्पताल में सामान्य (नॉर्मल) प्रसव हुआ था, लेकिन डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जोधपुर के उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन लगातार खून की कमी के कारण उसकी किडनी प्रभावित हो गई। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां करीब 25 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गई।
प्रसव के बाद बढ़ी थीं गंभीर जटिलताएं