राजस्थान में मॉनसून पर फिर लगा ब्रेक! 6 दिन तक बारिश के आसार कम, 19 जुलाई से बदल सकता है मौसम

राजस्थान में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2026 • 11:30 AM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में मॉनसून पर फिर लगा ब्रेक! 6 दिन तक बारिश के आसार कम, 19 जुलाई से बदल सकता है मौसम
“राजस्थान में मॉनसून पर फिर लगा ब्रेक! 6 दिन तक बारिश के आसार कम, 19 जुलाई से बदल सकता है मौसम”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/de3f47
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/de3f47
Google News
Copied
राजस्थान में मॉनसून पर फिर लगा ब्रेक! 6 दिन तक बारिश के आसार कम, 19 जुलाई से बदल सकता है मौसम

राजस्थान में मानसून की रफ्तार एक बार फिर थम गई है। प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले छह दिनों तक राज्य का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

अलवर, श्रीगंगानगर और कोटपूतली-बहरोड़ में हल्की बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान अलवर, श्रीगंगानगर और कोटपूतली-बहरोड़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर बना हुआ है। लगातार बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों पर असर साफ दिखाई देने लगा है।

13 प्रतिशत कम हुई बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी

राजस्थान में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की कमी के कारण बाजरा, ज्वार और दालों जैसी खरीफ फसलें प्रभावित होने लगी हैं। खेतों में नमी कम होने से फसलों के सूखने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter