एक साल से फरार 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: बागोड़ा में फर्जी नंबर प्लेट बनवाते समय ANTF ने दबोचा

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 'ऑपरेशन टटपुंजिया 5.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर के 20 हजार रुपए के इनामी और एक साल से फरार तस्कर हनुमानराम विश्नोई को बागोड़ा से गिरफ्तार किया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2026 • 4:43 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
एक साल से फरार 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: बागोड़ा में फर्जी नंबर प्लेट बनवाते समय ANTF ने दबोचा
“एक साल से फरार 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: बागोड़ा में फर्जी नंबर प्लेट बनवाते समय ANTF ने दबोचा”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/65f93c
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/65f93c
Google News
Copied
एक साल से फरार 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार: बागोड़ा में फर्जी नंबर प्लेट बनवाते समय ANTF ने दबोचा

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने राज्य में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन टटपुंजिया 5.0' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने करीब एक साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी तस्कर हनुमानराम पुत्र भाखराराम विश्नोई (36) निवासी जोगाऊ, थाना झाब, जिला जालोर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र से उस समय पकड़ा गया, जब वह अपनी गाड़ी के लिए फर्जी नंबर प्लेट बनवा रहा था। सूचना मिलते ही ANTF की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

सरकारी नौकरी की तैयारी से तस्करी तक का सफर

जांच में सामने आया कि हनुमानराम ने बीए और बीएसटीसी तक पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने सरकारी नौकरी पाने के लिए लंबे समय तक तैयारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने टेंट हाउस और पानी प्लांट का कारोबार शुरू किया, लेकिन कम आमदनी के कारण वह गलत संगत में पड़ गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter