झूठे वादों से शुरू हुआ रिश्ता, सट्टेबाजी की लत ने बर्बाद किया घर — सास की फेक ID बनाकर वायरल किया पत्नी का प्राइवेट वीडियो

पति की सट्टेबाजी की लत ने पटना की एक महिला का घर उजाड़ा; सास के नाम से फेक फेसबुक ID बनाकर प्राइवेट वीडियो वायरल किया, मामला हाई कोर्ट में।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 18, 2025 • 4:19 PM  46
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
झूठे वादों से शुरू हुआ रिश्ता, सट्टेबाजी की लत ने बर्बाद किया घर — सास की फेक ID बनाकर वायरल किया पत्नी का प्राइवेट वीडियो
“झूठे वादों से शुरू हुआ रिश्ता, सट्टेबाजी की लत ने बर्बाद किया घर — सास की फेक ID बनाकर वायरल किया पत्नी का प्राइवेट वीडियो”
Favicon
Read more onthekhatak.com
18 Sep 2025
https://thekhatak.com/relationship-started-with-false-promises-betting-addiction-ruined-house-mother-in-law-s-fake-id-and-made-wife-s-private-video-viral
Google News
Copied
झूठे वादों से शुरू हुआ रिश्ता, सट्टेबाजी की लत ने बर्बाद किया घर — सास की फेक ID बनाकर वायरल किया पत्नी का प्राइवेट वीडियो

पटना की एक 26 वर्षीय महिला की जिंदगी उस वक्त उजड़ गई, जब उसके पति ने सट्टेबाजी की लत के चलते न सिर्फ उसका घर बर्बाद किया, बल्कि उसकी मां के नाम से फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके निजी वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता, जो बीकॉम ग्रेजुएट है, की शादी 6 साल पहले समस्तीपुर के एक 30 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी से पहले उसे बताया गया कि लड़का फाइव स्टार होटल का मालिक है, लेकिन हकीकत में वह 10वीं फेल था और उसे IPL सट्टेबाजी की गहरी लत थी।

सट्टे की लत ने बिगाड़ी जिंदगी

पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 10 मई 2019 को हुई थी। शादी के महज एक महीने बाद ही उनके पति सोनू ने उनके नाम से 35 हजार, फिर 1 लाख और बाद में 30 हजार रुपये का लोन लिया। ये सारे पैसे वह IPL सट्टेबाजी में हार गया। 2021 में जब उनकी बेटी का जन्म हुआ, तब भी उसने बेटी को आशीर्वाद में मिले पैसों को सट्टे में लगा दिया। पीड़िता ने पति को समझाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वह नहीं माना।

मारपीट और अपमान की हद

अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के बाद पीड़िता कुछ दिन के लिए मायके चली गईं। जब वह ससुराल लौटने लगीं, तो पति ने उनसे 1 लाख रुपये लाने की शर्त रखी। पंचायत में समझाने के बाद वह कुछ समय के लिए ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उसने फिर से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला अमन कुमार (बदला हुआ नाम), जो उनका दूर का रिश्तेदार था, उनकी मदद करता था। वह चुपके से उनके लिए खाना और उनकी बेटी के लिए दूध लाता था।

झूठे आरोप और जबरन शादी का ड्रामा

एक दिन जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान अमन ने पति की हरकतों पर गुस्सा जताया और उसे मायके पहुंचाने की बात कही। इस पर पति ने पीड़िता और अमन पर अवैध संबंध का आरोप लगाया। गुस्से में अमन ने भी कह दिया कि हां, संबंध है। इसके बाद पति ने धमकी दी कि अगर दोनों समाज के सामने शादी नहीं करते, तो वह उन्हें जिंदा गाड़ देगा। इस घटना के बाद अप्रैल 2023 में पीड़िता ने ससुराल छोड़ दिया और मायके में रहने लगीं।

मां के साथ मारपीट और फेक अकाउंट से बदनामी

पीड़िता ने बताया कि ससुराल छोड़ने के कुछ दिन बाद उनके पति ने उनकी मां को फोन कर गहने और सामान वापस ले जाने को कहा। जब उनकी मां ससुराल पहुंचीं, तो पति ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया और उनका फोन भी छीन लिया। इसके बाद उसने पीड़िता की मां के नाम से फेक फेसबुक अकाउंट बनाया और उस पर उनके निजी वीडियो डालकर वायरल कर दिए।

कानूनी लड़ाई और हाई कोर्ट में सुनवाई

जून 2023 में पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद कदमकुआं थाने में FIR दर्ज हुई। पति को गिरफ्तार किया गया, लेकिन वह तीन दिन में ही छूट गया। पीड़िता ने सिविल कोर्ट में पति के उत्पीड़न के खिलाफ केस दर्ज किया, जो अब पटना हाई कोर्ट में चल रहा है। अगली सुनवाई 11 नवंबर 2025 को होनी है। पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहना चाहता है और तलाक नहीं देना चाहता। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि अगर वह सही रास्ते पर नहीं आता, तो उसका बेल रद्द हो सकता है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter