पति के सामने ट्रक ने पत्नी को कुचला, इलाज के लिए जा रहे दंपती के साथ दर्दनाक हादसा

पाली के नेशनल हाईवे-162 पर गुंदोज के पास स्कूटी सवार दंपती को पहले एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से पत्नी सड़क के बीच गिर गई, तभी पीछे से आए ट्रक ने पति के सामने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 15, 2026 • 12:09 PM  6
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पति के सामने ट्रक ने पत्नी को कुचला, इलाज के लिए जा रहे दंपती के साथ दर्दनाक हादसा
“पति के सामने ट्रक ने पत्नी को कुचला, इलाज के लिए जा रहे दंपती के साथ दर्दनाक हादसा”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/14a8e8
15 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/14a8e8
Google News
Copied
पति के सामने ट्रक ने पत्नी को कुचला, इलाज के लिए जा रहे दंपती के साथ दर्दनाक हादसा

पाली। राजस्थान के पाली जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति के सामने उसकी पत्नी की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-162 (ब्यावर-पिंडवाड़ा) पर गुंदोज चौकी क्षेत्र के पास स्कूटी सवार दंपती को पहले एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति सड़क किनारे जा गिरा, जबकि पत्नी हाईवे के बीचों-बीच गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

गुंदोज चौकी के एएसआई समुद्र सिंह ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे जब्त कर लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के शव को गुंदोज अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

घुटनों के इलाज के लिए जा रहे थे पति-पत्नी

पुलिस के अनुसार, फालना निवासी 50 वर्षीय हीरालाल पुत्र भैरूलाल लौहार अपनी 45 वर्षीय पत्नी सीतादेवी को घुटनों के इलाज के लिए स्कूटी से पाली शहर लेकर जा रहे थे। जब वे गुंदोज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में हीरालाल स्कूटी सहित सड़क के किनारे जा गिरे, जबकि उनकी पत्नी सीतादेवी हाईवे के बीचों-बीच गिर गईं। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पति अपनी आंखों के सामने यह दर्दनाक मंजर देखता रह गया और कुछ ही क्षणों में उसकी पत्नी की मौत हो गई।

पति का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल हीरालाल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पत्नी की दर्दनाक मौत से वह गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर और ट्रक दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter