मां की लाश के पास बैठकर रोता रहा मासूम! काल बनकर आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी माता-पिता की जिंदगी

जालोर के भीनमाल में रानीवाड़ा रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। परिवार राखी का त्योहार मनाने पीहर जा रहा था।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
August 27, 2026 • 12:06 PM  775
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
मां की लाश के पास बैठकर रोता रहा मासूम! काल बनकर आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी माता-पिता की जिंदगी
“मां की लाश के पास बैठकर रोता रहा मासूम! काल बनकर आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी माता-पिता की जिंदगी”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/64f594
27 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/64f594
Google News
Copied
मां की लाश के पास बैठकर रोता रहा मासूम! काल बनकर आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी माता-पिता की जिंदगी

राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। रानीवाड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना में उनके दो मासूम बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राखी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं

जानकारी के अनुसार, भीनमाल के दासपा बस स्टैंड के पास रहने वाले वरदाराम भील (42) अपनी पत्नी छगन देवी (40) और दो बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। छगन देवी अपने भाई को राखी बांधने के लिए रानीवाड़ा क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित अपने पीहर जा रही थीं। बुधवार रात करीब 8:30 बजे कोड़ी सगी नदी से पहले एक पेट्रोल पंप के पास यह जानलेवा हादसा हो गया।

हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक था, जहां 10 साल का मासूम बेटा सुमेराराम अपनी मृत मां के शव के पास बैठकर रोता हुआ बिलखता रहा। राहगीरों ने तुरंत घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और भीनमाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वरदाराम और छगन देवी को मृत घोषित कर दिया। वरदाराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

मासूम बेटी और ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर

इस भीषण एक्सीडेंट में मृतक दंपती के बेटे सुमेराराम (10) और बेटी जानू कुमारी (4) के साथ-साथ ऑटो चालक मसराराम भील और स्कॉर्पियो में सवार रोहित (रामराम पुरोहित का पुत्र) भी घायल हो गए हैं।

गंभीर चोटें आने के कारण 4 वर्षीय मासूम जानू कुमारी और ऑटो चालक मसराराम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल जानू कुमारी का इलाज गुजरात के पालनपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सुमेराराम और रोहित को भीनमाल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 वाहन जब्त, आरोपी चालक फरार

भीनमाल थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और ऑटोरिक्शा दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है और हादसे के स्पष्ट कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है। राखी के पावन पर्व से ठीक पहले हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter