रास्ते के विवाद में युवक की हत्या, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीकर के सदर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद में 44 वर्षीय सनाकत अली पर धारदार कृषि उपकरण से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सनाकत अली की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 10, 2026 • 12:11 PM  4
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
रास्ते के विवाद में युवक की हत्या, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
“रास्ते के विवाद में युवक की हत्या, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/7a1699
10 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/7a1699
Google News
Copied
रास्ते के विवाद में युवक की हत्या, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीकर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर धारदार कृषि उपकरण से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में 44 वर्षीय सनाकत अली पर रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान रोशन ठेकेदार, खादिम, तौफीक सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने खेती में इस्तेमाल होने वाले किसी धारदार कृषि उपकरण से सनाकत अली के सिर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सीकर के एसके अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद पुलिस की मौजूदगी में जयपुर में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि सनाकत अली लंबे समय तक विदेश में नौकरी करते थे। कुछ समय पहले ही वह नौकरी छोड़कर अपने गांव लौटे थे और परिवार के साथ खेती-बाड़ी कर जीवन बिताने लगे थे। लेकिन रास्ते के विवाद ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं।

इधर, मृतक के पिता ने सदर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter