पुरानी रंजिश में बाड़मेर में दो पक्ष भिड़े, स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला; VIDEO वायरल

बाड़मेर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। पहले जिला अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की गई, जिसके कुछ घंटों बाद उसके साथियों ने अहिंसा सर्किल पर स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसकी स्कूटी में भी तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 11:39 AM  2
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पुरानी रंजिश में बाड़मेर में दो पक्ष भिड़े, स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला; VIDEO वायरल
“पुरानी रंजिश में बाड़मेर में दो पक्ष भिड़े, स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला; VIDEO वायरल”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/800a69
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/800a69
Google News
Copied
पुरानी रंजिश में बाड़मेर में दो पक्ष भिड़े, स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला; VIDEO वायरल

बाड़मेर। बाड़मेर शहर में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पहले जिला अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी (स्वीपर) के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इसके कुछ घंटे बाद घायल कर्मचारी के साथियों ने अहिंसा सर्किल पर स्कूटी से जा रहे नगर परिषद कर्मचारी को रोककर उस पर सरेआम हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई करने के साथ उसकी स्कूटी में भी तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक युवक ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिंसा सर्किल स्थित लवली होटल के पास रात करीब 9 बजे की है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में सफाई कर्मचारी पर पहला हमला

पुलिस के अनुसार बापू कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। बुधवार शाम वह अस्पताल की नई बिल्डिंग में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान रोहित पुत्र कमल प्रकाश, अर्जुन पुत्र किशनलाल, अवि पुत्र सूरज और विकास पुत्र ईश्वरदास, सभी निवासी बापू कॉलोनी, वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर चंद्र प्रकाश पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के एएसआई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

कुछ घंटे बाद अहिंसा सर्किल पर पलटवार

पहली घटना के कुछ घंटे बाद रात करीब 9 बजे घायल चंद्र प्रकाश के साथियों ने अहिंसा सर्किल पर स्कूटी से जा रहे कमल प्रकाश को रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार से पांच युवकों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी स्कूटी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

घटना मुख्य बाजार क्षेत्र में होने के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को हमलावरों से छुड़ाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस

कोतवाली थाना के एसआई गोविंदराम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। पहले एक पक्ष ने अस्पताल में हमला किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने अहिंसा सर्किल पर पलटवार कर दिया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter