क्या आपका जिला भी लिस्ट में है? राजस्थान के लिए जारी हुआ ऑरेंज-यलो अलर्ट

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई को पूरे प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 25, 2026 • 11:54 AM  11
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
क्या आपका जिला भी लिस्ट में है? राजस्थान के लिए जारी हुआ ऑरेंज-यलो अलर्ट
“क्या आपका जिला भी लिस्ट में है? राजस्थान के लिए जारी हुआ ऑरेंज-यलो अलर्ट”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/de77a2
25 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/de77a2
Google News
Copied
क्या आपका जिला भी लिस्ट में है? राजस्थान के लिए जारी हुआ ऑरेंज-यलो अलर्ट

राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शनिवार (25 जुलाई) को पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 28 जुलाई से मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

शुक्रवार को सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सिरोही के माउंट आबू में हुई, जहां 195 मिलीमीटर (करीब 8 इंच) पानी बरसा। जोधपुर में मूसलाधार बारिश से कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

बारिश के आंकड़ों के अनुसार जोधपुर के बापिणी में 81 मिमी, श्रीगंगानगर के करणपुर में 66 मिमी, पाली के जवाई में 97 मिमी, अजमेर के जवाजा में 52 मिमी, बाड़मेर के कल्याणपुर में 57 मिमी और बालोतरा में 56 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बांधों में बढ़ी पानी की आवक

पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद प्रदेश के 40 से अधिक सूखे पड़े बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है। दौसा का मोरेल बांध और टोंक का मानसागर बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि अन्य जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

12 जिलों में अब भी सूखे जैसे हालात

हालांकि बारिश का दौर तेज हुआ है, लेकिन मानसून की देरी और लंबे ब्रेक के कारण प्रदेश के 12 जिलों में अब भी सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। केवल ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और सलूम्बर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि 27 जिलों में अब भी औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, कोटा में 31.9 डिग्री, जोधपुर में 33.1 डिग्री और अजमेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते अधिकांश शहरों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर और जोधपुर संभाग में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में भी मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter