आज मेरा और उसका आखिरी दिन होगा...' इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, फिर दीवार फांदकर गर्लफ्रेंड को मार दी गोली

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में एक सिरफिरे प्रेमी ने 4 साल से रिलेशनशिप में रही गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 6 मिनट का वीडियो अपलोड कर हत्या की चेतावनी दी थी। पुलिस एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 8, 2026 • 8:26 PM  715
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
आज मेरा और उसका आखिरी दिन होगा...' इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, फिर दीवार फांदकर गर्लफ्रेंड को मार दी गोली
“आज मेरा और उसका आखिरी दिन होगा...' इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, फिर दीवार फांदकर गर्लफ्रेंड को मार दी गोली”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/f59a67
8 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/f59a67
Google News
Copied
आज मेरा और उसका आखिरी दिन होगा...' इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, फिर दीवार फांदकर गर्लफ्रेंड को मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की कनपटी पर गोली मारकर उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 6 मिनट 27 सेकंड का एक वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें उसने साफ़ कह दिया था कि "आज मेरा और उसका आखिरी दिन होगा।" हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को एक एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

शादी तय होने से बौखलाया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। लहरगिर्द खोड़न गांव का रहने वाला 23 वर्षीय कमल रायकवार पिछले 4 सालों से चंचल (19) के साथ रिलेशनशिप में था। चंचल सीपरी बाजार के आर्य कन्या स्कूल की छात्रा थी। कमल ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि चंचल के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। रक्षाबंधन के दिन चंचल का रिश्ता बबीना के खैलार में तय कर दिया गया था और आगामी 12 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी। कमल का आरोप था कि चंचल के पिता ने उसके साथ मारपीट की और परिवार वाले चंचल पर शादी का दबाव बना रहे थे।

दीवार फांदकर घर में घुसा और मार दी गोली

बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे कमल चंचल की दादी शीला के घर पहुंचा। चंचल को उसकी सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दो महीने से आईटीआई इलाके स्थित दादी के घर पर ही रखा गया था। घटना के वक्त दादी काम पर थीं और दादा खेत पर गए थे। चंचल के चाचा मोनू घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के लिए चंचल को कमरे में बंद कर गए थे। इसी दौरान कमल दीवार फांदकर अंदर घुसा और चंचल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी।

हत्या के बाद भागते समय कमल रास्ते में चंचल के चाचा मोनू से टकराया और बेखौफ होकर बोला, "जाकर अपनी भतीजी को देख लो।" इसके बाद कमल अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे रोक लिया।

परिजनों ने स्कूल बदला, फिर भी नहीं माना पीछा

चंचल के पिता सोनू रायकवार के मुताबिक, कमल पिछले 4 साल से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और उनके इकलौते बेटे को भी जान से मारने की धमकियां दे रहा था। कमल की हरकतों से बचने के लिए परिवार ने चंचल का स्कूल तक बदलवा दिया था। मां सपना खुद उसे आर्य कन्या इंटर कॉलेज छोड़ने और लेने जाती थीं। परिवार को कमल की सनक का अंदाजा था, इसीलिए उसे दादी के घर भेजा गया था, लेकिन सिरफिरे आशिक ने वहां भी उसे ढूंढ निकाला।

पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

वारदात के बाद पुलिस की चार टीमों ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमल को एक इलाके में घेर लिया। खुद को फंसा देख कमल ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कमल के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter