एक मौत की खबर... और बुझ गई दूसरी जिंदगी! एक ही घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर किसी की आंखें हुईं नम

दौसा के लालसोट में हुई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया। नई बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत हुई, लेकिन असली दर्दनाक मोड़ तब आया जब छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। आखिर हादसा कैसे हुआ और एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ कैसे टूट पड़ा?

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 27, 2026 • 4:22 PM  1.4k
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
एक मौत की खबर... और बुझ गई दूसरी जिंदगी! एक ही घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर किसी की आंखें हुईं नम
“एक मौत की खबर... और बुझ गई दूसरी जिंदगी! एक ही घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर किसी की आंखें हुईं नम”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/ffdd70
27 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/ffdd70
Google News
Copied
एक मौत की खबर... और बुझ गई दूसरी जिंदगी! एक ही घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर किसी की आंखें हुईं नम

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नई बिजली लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई को इतना गहरा सदमा लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी भी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और दोनों भाइयों की अर्थियां एक साथ उठीं।

 लालसोट क्षेत्र के संवासा जीएसएस से 11 केवी की नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। रविवार को अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के तसई गांव निवासी जितेंद्र चौहान उर्फ जीतू (28) निजी कंपनी के कर्मचारी के रूप में नई लाइन पर तार डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान नई लाइन ऊपर से गुजर रही पुरानी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। पुरानी लाइन में बिजली सप्लाई चालू होने के कारण नई लाइन में भी करंट दौड़ गया और जितेंद्र उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही झांपदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लालसोट जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

इधर, जैसे ही जितेंद्र की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया। छोटे भाई की मौत का सदमा बड़े भाई प्रकाश चौहान (32) सहन नहीं कर सके। उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें तत्काल कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रकाश पहले से अस्वस्थ थे, लेकिन छोटे भाई की मौत का गहरा सदमा उनकी जान ले गया।

बताया जा रहा है कि परिवार में कुल छह भाई हैं, जिनमें से केवल दो की ही शादी हुई थी। जितेंद्र विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जबकि प्रकाश अविवाहित थे। पिता अतरसिंह गांव में किराना दुकान चलाकर पूरे संयुक्त परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक ही दिन परिवार के दो बेटों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जितेंद्र के साथ काम कर रहे उनके साथी मुकेश सिंह ने बताया कि लाइन पर काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद अचानक करंट दौड़ गया। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में नमी या पास से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने के कारण करंट आने की संभावना हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter