टोंक में कलेक्टर टीना डाबी का औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने एडीएम, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ सआदत और जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सफाई व पार्किंग को लेकर नाराजगी जताई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 12, 2026 • 2:17 PM  10
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
टोंक में कलेक्टर टीना डाबी का औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
“टोंक में कलेक्टर टीना डाबी का औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 May 2026
https://thekhatak.com/tonk-collector-tina-dabi-hospital-inspection-saadat-janana-hospital-rajasthan
Google News
Copied
टोंक में कलेक्टर टीना डाबी का औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

टोंक जिले में जिला कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने अचानक एडीएम रामरतन सौंकरिया, एसडीएम हुकमीचंद और नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी के साथ सआदत अस्पताल और जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक सालोदिया भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर टीना डाबी ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं का गहराई से जायजा लिया। उन्होंने सआदत अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। वहीं जनाना अस्पताल में प्रसूता और गर्भवती महिलाओं से मिलकर वहां की सुविधाओं और इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर कलेक्टर टीना डाबी काफी नाराज नजर आईं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter