पत्नी ने साली के साथ पति को पकड़ा कर दी हेलमेट से पिटाई, वीडियो वायरल
जोधपुर कलेक्ट्रेट में एक महिला ने अपने पति को साली के साथ पकड़कर हेलमेट से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने तीनों को समझाकर घर भेजा।
राजस्थान के जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार दोपहर एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक गुस्साई पत्नी ने अपने पति को उसकी साली के साथ घूमते पकड़ा और सरेआम उसकी हेलमेट से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे शहर में चर्चा का माहौल बना दिया है।
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे, जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक अपनी साली के साथ घूम रहा था। इसकी खबर किसी तरह उसकी पत्नी को लग गई, जो तुरंत मौके पर पहुंची। गुस्से में आगबबूला पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया और हाथ में मौजूद हेलमेट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने पति को हेलमेट से पीटते हुए साली के साथ उसके रिश्ते को लेकर तीखे सवाल पूछ रही है।
पत्नी ने आसपास मौजूद लोगों को बताया कि युवक उसका पति है और उसका अपनी साली के साथ अवैध संबंध है। गुस्से में उसने न सिर्फ पति को थप्पड़ मारे, बल्कि हेलमेट से भी उसकी पिटाई की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन मामला तब तक गरमा चुका था।