पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, जेवर और नकदी लेकर फरार

बाड़मेर में पत्नी हाउ ने प्रेमी श्रवण के साथ मिलकर पति मोहनलाल को जहर देकर मारने की साजिश रची, जेवर और नकदी चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 15, 2025 • 3:22 PM  587
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, जेवर और नकदी लेकर फरार
“पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, जेवर और नकदी लेकर फरार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
15 Aug 2025
https://thekhatak.com/wife-conspires-with-boyfriend-to-kill-husband-flees-with-jewellery-and-cash
Google News
Copied
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, जेवर और नकदी लेकर फरार

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। पति को आम के जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी ने घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

चैनपुरा गांव के विरमाणियों की ढाणी निवासी मोहनलाल विश्नोई ने 25 मई 2025 को धोरीमन्ना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में मोहनलाल ने बताया कि उनकी शादी 8 साल पहले जालोर जिले के मालासर तहसील चितलवाना निवासी हाउ पुत्री जयकिशन के साथ हुई थी। मोहनलाल मजदूरी के लिए बाहर रहते थे, जबकि उनकी पत्नी हाउ अपने माता-पिता से अलग घर में रहती थी। मोहनलाल ने अपनी पत्नी की इच्छा पर 8 तोला सोना और 30 तोला चांदी के जेवर बनवाए थे, जो उन्होंने पत्नी को सौंप रखे थे।

मोहनलाल ने बताया कि 23 मई 2025 को वह मजदूरी से घर लौटे थे और अपने साथ 80 हजार रुपये लाए थे, जो उन्होंने घर में रखे। 25 मई की रात करीब 10 बजे, जब वह घर में सो रहे थे, उनकी पत्नी हाउ ने उन्हें आम के जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जूस पीते ही मोहनलाल बेहोश हो गए। इसके बाद हाउ घर से जेवर और 80 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं, उसने अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी भी कर ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही धोरीमन्ना पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि धोरीमन्ना थानाधिकारी बगडूराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई रावताराम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हाउ उर्फ हाउडी पुत्री जयकिशन (निवासी मालासर, तहसील चितलवाना, जालोर, हाल जोगाउ) और उसके प्रेमी श्रवण कुमार पुत्र बाबुलाल (निवासी जोगाउ, झाब, जालोर) को हिरासत में लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस सनसनीखेज मामले की तह तक जाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हो सकता है और क्या कोई अन्य मकसद इसके पीछे था।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter