महिला की बेरहमी से हत्या, टुकड़ों में मिला शव कुएं में मिली दो बोरियों में बंद लाश, सिर अभी भी गायब

कुएं से महिला के शव के टुकड़े मिले, पुलिस ने तीन हिस्से बरामद किए लेकिन सिर अभी गायब; रेप की आशंका, तलाशी जारी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 18, 2025 • 4:41 PM  1.6k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
महिला की बेरहमी से हत्या, टुकड़ों में मिला शव कुएं में मिली दो बोरियों में बंद लाश, सिर अभी भी गायब
“महिला की बेरहमी से हत्या, टुकड़ों में मिला शव कुएं में मिली दो बोरियों में बंद लाश, सिर अभी भी गायब”
Favicon
Read more onthekhatak.com
18 Aug 2025
https://thekhatak.com/woman-brutally-murdered-body-found-in-pieces-dead-body-found-in-two-sacks-in-well-head-still-missing
Google News
Copied
महिला की बेरहमी से हत्या, टुकड़ों में मिला शव कुएं में मिली दो बोरियों में बंद लाश, सिर अभी भी गायब

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। किशोरपुरा गांव के एक कुएं में 13 अगस्त को दो बोरियों में एक महिला के शव के टुकड़े मिले थे। रविवार, 17 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें रेप की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अब तक शव के तीन हिस्सों को बरामद किया है, लेकिन सिर समेत कई हिस्से अभी भी गायब हैं। महिला की पहचान के लिए पुलिस की 10 टीमें और स्वॉट टीम दिन-रात तलाशी अभियान में जुटी हैं, लेकिन चार दिन बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

खेत में फसल देखने गए किसान को मिली लाश

किशोरपुरा गांव के रहने वाले विनोद पटेल 13 अगस्त को अपनी रोज की तरह महेबा रोड पर स्थित अपने खेत में फसल की रखवाली के लिए गए थे। खेत में बने कुएं से तेज बदबू आने पर उन्होंने झांककर देखा तो पानी में दो बोरियां तैरती दिखीं। बदबू से संदेह होने पर विनोद ने ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बोरियों को बाहर निकाला। बोरी खोलने पर जो नजारा सामने आया, उसने सभी को हक्का-बक्का कर दिया। एक बोरी में महिला का धड़ (गर्दन से कमर तक) और दूसरी में कमर से जांघ तक का हिस्सा था। सिर, हाथ और पैर गायब थे।

पुलिस ने कुएं में भरे लगभग 30 फीट पानी को मोटर से खाली करवाया, जिसके बाद एक हाथ बरामद हुआ। लेकिन सिर और बाकी हिस्सों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। आसपास के तालाबों और कुओं में भी तलाशी जारी है।

शव के साथ मिले कपड़े और सुराग

पुलिस को शव के साथ हल्के पीले रंग का चमकीला ब्लाउज और हरे रंग की साड़ी का टुकड़ा मिला, जिसमें फूलों का डिजाइन बना है। महिला के दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा बंधा था और नाखूनों पर लाल नेल पॉलिश लगी थी। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी और हत्या के बाद शव को काटकर टुकड़े किए गए। पोस्टमार्टम के दौरान तीन डॉक्टरों के पैनल, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल थीं, ने रेप की आशंका के चलते वजाइना स्लाइड तैयार कराई है। शव के अवशेषों के आधार पर अनुमान है कि हत्या 5 से 7 दिन पहले की गई थी।

पुलिस की तलाश में तेजी, फिर भी पहचान बाकी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि इस मामले में 10 पुलिस टीमें और स्वॉट टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। सिर की बरामदगी के बिना महिला की शिनाख्त मुश्किल हो रही है, क्योंकि सिर से चेहरे की पहचान संभव हो सकती थी। पुलिस ने आसपास के कुओं, तालाबों और जंगली इलाकों में भी तलाशी तेज कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच हर संभव दिशा में की जा रही है। रेप और हत्या की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter