पत्नी व दो बच्चों सहित टांके में कूदे शिवलाल के मामले में सुसाइड नोट आया सामने, लिखा मेरा अंतिम संस्कार मेरे घर के सामने हो

बाड़मेर जिले के उंडू गांव में 35 वर्षीय शिवपाल गौड़ ने अपनी पत्नी कविता और दो मासूम बच्चों बजरंग और रामदेव के साथ पानी के टांके में कूदकर जान दी। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन मामले में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें शिवपाल ने अपने भाई से अनबन और मां के द्वारा छोटे भाई को फेवर करने की बात लिखी है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
July 2, 2025 • 4:27 PM  5.7k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पत्नी व दो बच्चों सहित टांके में कूदे शिवलाल के मामले में सुसाइड नोट आया सामने, लिखा मेरा अंतिम संस्कार मेरे घर के सामने हो
“पत्नी व दो बच्चों सहित टांके में कूदे शिवलाल के मामले में सुसाइड नोट आया सामने, लिखा मेरा अंतिम संस्कार मेरे घर के सामने हो”
Favicon
Read more onthekhatak.com
2 Jul 2025
https://thekhatak.com/Barmer-Family-Tragedy--Shivpal-Goud-Takes-Own-Life
Google News
Copied
पत्नी व दो बच्चों सहित टांके में कूदे शिवलाल के मामले में सुसाइड नोट आया सामने, लिखा मेरा अंतिम संस्कार मेरे घर के सामने हो

बीते मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के उंडू गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी । जहां पर 35 वर्षीय युवक शिवपाल गौड़ ने अपनी पत्नी कविता और दो मासूम बच्चे बजरंग और रामदेव के साथ पानी के टांके में कूद कर चारों ने ईहलीला समाप्त कर दी थी इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है शिवपाल गौड़ ने सुसाइड करने से पहले एक नोट लिखा है जिसमें उसने अपने भाई से अनबन की बात लिखने के साथ-साथ यह भी लिखा है कि उसकी मां उसके छोटे भाई का फेवर करती है और गांव में बने घर को लेकर उनके बीच में विवाद चल रहा था साथ ही उसने लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार मेरे घर के सामने हो शिवपाल गौड़ ने यह कदम उठाने से पहले अपने घर में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां भी इकट्ठा करके रखी थी। शिवपाल गौड़ में अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपने बेटों को बेटियों की तरह सजाकर उनके वीडियो भी अपलोड किए थे साथ ही 11 घंटे पहले उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक इंस्टाग्राम रील भी बनाई थी गौरतलब है कि शिवपाल गौड़ जयपुर में रहकर हैंडीक्राफ्ट का काम करता था और उसका एक भाई बाड़मेर शहर में रहकर एक फैक्ट्री में नौकरी करता था दो दिन पहले शिवपाल की मां अपने भाई के पास बाड़मेर के लिए गई थी वहीं शिवपाल 7- 8 दिन पहले ही जयपुर से अपने घरलौटा था

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter