एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 227 सिक्योरिटी स्क्रीनर पदों पर भर्ती
AAI कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विस कंपनी (AAICLAS), ने सिक्योरिटी स्क्रीनर के 227 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की सहायक कंपनी, AAI कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विस कंपनी (AAICLAS), ने सिक्योरिटी स्क्रीनर के 227 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (न्यूनतम 60% अंक)।
- एससी, एसटी: स्नातक डिग्री (न्यूनतम 55% अंक)।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी/ओबीसी) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।