कुर्सी पर बैठने से टोका तो ढाबा कर्मचारी पर हमला, सिर पर आए 22 टांके; CCTV में कैद हुई वारदात

अजमेर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक ढाबे पर कुर्सी पर बैठने से रोकने पर 15-20 युवकों ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बर्तनों और कड़े से सिर पर वार किए, जिससे कर्मचारी के सिर पर 22 टांके आए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 9, 2026 • 5:46 PM  8
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कुर्सी पर बैठने से टोका तो ढाबा कर्मचारी पर हमला, सिर पर आए 22 टांके; CCTV में कैद हुई वारदात
“कुर्सी पर बैठने से टोका तो ढाबा कर्मचारी पर हमला, सिर पर आए 22 टांके; CCTV में कैद हुई वारदात”
Favicon
Read more onthekhatak.com
9 Jun 2026
https://thekhatak.com/ajmer-dhaba-employee-assaulted-over-chair-dispute-cctv-video
Google News
Copied
कुर्सी पर बैठने से टोका तो ढाबा कर्मचारी पर हमला, सिर पर आए 22 टांके; CCTV में कैद हुई वारदात

अजमेर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक ढाबे पर कुर्सी पर बैठने से मना करना कर्मचारी को भारी पड़ गया। सोमवार रात करीब 10 बजे 15 से 20 युवकों ने ढाबा कर्मचारी पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने ढाबे में रखे बर्तनों और हाथ में पहने कड़े से कर्मचारी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी के सिर पर इलाज के दौरान 22 टांके लगाने पड़े। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

कुर्सियां ले जाकर बैठने से किया था मना

घायल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से रोडवेज बस स्टैंड स्थित मदनजी के ढाबे पर काम कर रहा है। सोमवार रात कुछ युवक पास की चाय की दुकान पर आए थे। इस दौरान वे ढाबे की कुर्सियां उठाकर अपने साथ ले जाकर बैठ गए। जब उसने युवकों को कुर्सियां ले जाने से मना किया तो वे नाराज हो गए।

प्रदीप के अनुसार, थोड़ी ही देर में सभी युवक एकजुट होकर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने ढाबे में रखे बर्तनों और हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर हमला किया। हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

मारपीट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसके सिर में गहरी चोटें होने के कारण टांके लगाए। प्रदीप ने बताया कि उसके सिर पर कुल 22 टांके आए हैं और अभी भी उसका उपचार जारी है।

नकदी ले जाने का भी आरोप

पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया कि हमलावर मारपीट के दौरान ढाबे के गल्ले में रखी नकदी भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद ढाबा संचालक और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कई युवक कर्मचारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़ित प्रदीप ने मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस फिलहाल हमले में शामिल सभी युवकों की तलाश कर रही है और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter