भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी, पति रह गया हैरान

एक देवर अपनी भाभी को मायके छोड़ने गया और दोनों ने वहां शादी कर ली, जिससे पति को गहरा सदमा पहुंचा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 7, 2025 • 6:35 PM  14.7k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी, पति रह गया हैरान
“भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी, पति रह गया हैरान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Jul 2025
https://thekhatak.com/bhabhi-was-abandoned-by-her-mother-in-law-both-of-them-got-married-the-husband-remained-surprised
Google News
Copied
भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी, पति रह गया हैरान

बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक देवर अपनी भाभी को मायके छोड़ने गया और दोनों ने वहां शादी रचा ली। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पति को जब इस बात का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के दिम्मा गांव का निवासी मनोहर यादव अपनी बड़ी भाभी को उनके मायके, सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के गेलिया गांव, छोड़ने गया था। मनोहर को उसके बड़े भाई ने ही भाभी को मायके पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन जब मनोहर वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। मनोहर के पिता आनंद यादव ने बिहरा थाने में अपने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मनोहर की मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की और उसे गेलिया गांव से बरामद किया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मनोहर ने अपनी भाभी के साथ शादी कर ली थी। हैरानी की बात यह थी कि इस शादी को भाभी के मायके वालों ने ही संपन्न कराया था।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter