डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह के बाहर होने पर ₹45 करोड़ नुकसान का दावा, FWICE ने जारी किया असहयोग निर्देश
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद विवाद गहरा गया है। मेकर्स ने करीब ₹45 करोड़ के नुकसान का दावा किया, जिसके बाद FWICE ने उनके खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया। हालांकि बाद में इंडस्ट्री संगठनों की मध्यस्थता से मामले को सुलझाने की दिशा में कदम उठाए गए।
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। अभिनेता रणवीर सिंह के अचानक फिल्म से बाहर होने के बाद मामला अब फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों तक पहुंच गया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक पक्ष का दावा है कि रणवीर के प्रोजेक्ट छोड़ने से उन्हें करीब ₹45 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसी विवाद के चलते Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ Non-Cooperation Directive (असहयोग निर्देश) जारी किया।
क्या है पूरा मामला?
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी ने 'डॉन 3' की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों पर भारी निवेश किया था। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां, लोकेशन, कॉस्ट्यूम, तकनीकी टीम और अन्य व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी थीं। ऐसे समय में रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से हटने की वजह से निर्माताओं को बड़ा वित्तीय नुकसान होने का दावा किया गया।