कंगना रनौत-वीर दास विवाद: ‘रिवॉल्वर रानी’ के किसिंग सीन को लेकर फैली अफवाह पर दोनों का जवाब, बताया पूरी तरह गलत

कंगना रनौत और वीर दास की फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ के एक पुराने किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाह ने विवाद खड़ा कर दिया था। दावा किया गया कि शूटिंग के दौरान कंगना ने वीर दास को चोट पहुंचाई थी, लेकिन दोनों कलाकारों ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया है। वीर दास ने इसे ‘फिक्शन’ कहा, जबकि कंगना ने भी इन अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए इन्हें खारिज किया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 29, 2026 • 3:43 PM  1
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
कंगना रनौत-वीर दास विवाद: ‘रिवॉल्वर रानी’ के किसिंग सीन को लेकर फैली अफवाह पर दोनों का जवाब, बताया पूरी तरह गलत
“कंगना रनौत-वीर दास विवाद: ‘रिवॉल्वर रानी’ के किसिंग सीन को लेकर फैली अफवाह पर दोनों का जवाब, बताया पूरी तरह गलत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/c7a4d5
29 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/c7a4d5
Google News
Copied
कंगना रनौत-वीर दास विवाद: ‘रिवॉल्वर रानी’ के किसिंग सीन को लेकर फैली अफवाह पर दोनों का जवाब, बताया पूरी तरह गलत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता-स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास की साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह फिल्म का एक पुराना किसिंग सीन है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वर्षों पुराना दावा दोबारा वायरल हो गया। दावा किया गया कि शूटिंग के दौरान कंगना ने किसिंग सीन करते हुए वीर दास को चोट पहुंचा दी थी। हालांकि अब इस पूरे मामले पर दोनों कलाकारों ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और वायरल दावों को गलत बताया है।

 हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक पत्रकार ने दावा किया कि 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान एक इंटेंस किसिंग सीन में कंगना इतनी ज्यादा डूब गई थीं कि सीन खत्म होने के बाद भी नहीं रुकीं और इससे वीर दास के होंठ पर चोट लग गई थी। यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और पुरानी कहानी फिर से वायरल होने लगी।

इसके बाद वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा कि यह कहानी "पूरी तरह काल्पनिक (Pure Fiction)" है। वीर ने कहा कि कंगना शूटिंग के दौरान बेहद प्रोफेशनल थीं और वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही बाद के वर्षों में दोनों के बीच वैचारिक मतभेद रहे हों, लेकिन फिल्म के सेट पर कभी कोई समस्या नहीं हुई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter