मां की आंखों के सामने 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला ,10 फीट तक घसीटा

राजस्थान के सांचौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के मासूम बच्चे जेम्पा की स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत हो गई। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
September 26, 2026 • 1:09 PM  394
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
मां की आंखों के सामने 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला ,10 फीट तक घसीटा
“मां की आंखों के सामने 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला ,10 फीट तक घसीटा”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/fa8fa1
26 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/fa8fa1
Google News
Copied
मां की आंखों के सामने 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला ,10 फीट तक घसीटा

राजस्थान के सांचौर कस्बे से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मुख्य बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक 3 साल के मासूम बच्चे को उसकी मां की आंखों के सामने बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में गाड़ी बच्चे को करीब 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद मासूम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें टूट चुकी थीं। यह पूरी खौफनाक वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

खेल-खेल में सड़क पर पहुंचा था मासूम

जानकारी के अनुसार, सांचौर की इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले शैतान सिंह अपनी पत्नी आरती देवी के साथ शहर के मुख्य बस स्टैंड के पास कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। पास में ही उनकी मां अनसी देवी की चूड़ियों की दुकान भी है। शुक्रवार सुबह आरती अपनी दोनों बेटियों को स्कूल भेजने के बाद करीब 9 बजे अपने 3 साल के इकलौते बेटे जेम्पा को लेकर दुकान पर पहुंची थी। सुबह सवा दस (10:15) बजे के करीब जब शैतान सिंह और आरती दुकान के काम में व्यस्त थे, तभी जेम्पा खेलते-खेलते अचानक सड़क की तरफ दौड़ पड़ा।

मां दौड़ी, लेकिन तब तक हो चुकी थी देर

बेटे को सड़क की तरफ जाता देख मां आरती तुरंत उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी। लेकिन जब तक वह बच्चे तक पहुंच पाती, बस स्टैंड की दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने मासूम जेम्पा को अपनी चपेट में ले लिया। कार ने बच्चे को कुचल दिया और उसे करीब 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई। अपनी आंखों के सामने अपने इकलौते लाल को इस तरह कुचलता देख आरती गहरे सदमे में चली गई।

दादी ने निकाला गाड़ी के नीचे से, आरोपी ड्राइवर फरार

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पोते को गाड़ी के नीचे देख दादी अनसी देवी भागकर वहां पहुंचीं और लहूलुहान जेम्पा को किसी तरह गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला। भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल जेम्पा को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही सांचौर थाने के एएसआई तगाराम अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गया है, जिसके आधार पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter