बृजभूषण शरण सिंह बोले – "दूध का दूध, पानी का पानी हो गया", नंदिनी माता मंदिर में दर्शन के बाद जताया न्यायपालिका पर भरोसा
हुड्डा परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उन्हें फंसाने की कोशिश की, लेकिन सच सामने आ गया। उन्होंने शायरी के अंदाज में कहा, “कभी बता दो मेरे पास आकर के, मिला है तुम्हें मुझको सता के...”
गोंडा | भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नंदिनी नगर स्थित नंदिनी माता मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने खिलाफ नाबालिग पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया दी।
बृजभूषण ने कहा, “मुझे पहले से भरोसा था और वो भरोसा आज भी कायम है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। जो साजिश रची गई थी, वो उजागर हो चुकी है और सब शक्तियां बेनकाब हो चुकी हैं।” उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने सही निर्णय लिया है और इससे न्याय पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
अयोध्या से नंदिनी तक धार्मिक आस्था की यात्रा