पिता की गुहार- मेरी 14 साल की बेटी का बाल विवाह रुकवाओ, 4.50 लाख में सौदा करने का आरोप

भीलवाड़ा में एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी का बाल विवाह रुकवाने के लिए पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है। पिता ने आरोप लगाया कि परिवार और ससुराल पक्ष ने 4.50 लाख रुपए में बेटी का सौदा कर धार्मिक आयोजन की आड़ में शादी कराने की तैयारी की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने परिवार को पाबंद कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 8:24 PM  2
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पिता की गुहार- मेरी 14 साल की बेटी का बाल विवाह रुकवाओ, 4.50 लाख में सौदा करने का आरोप
“पिता की गुहार- मेरी 14 साल की बेटी का बाल विवाह रुकवाओ, 4.50 लाख में सौदा करने का आरोप”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/25abeb
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/25abeb
Google News
Copied
पिता की गुहार- मेरी 14 साल की बेटी का बाल विवाह रुकवाओ, 4.50 लाख में सौदा करने का आरोप

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का बाल विवाह रुकवाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पिता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष और परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर उसकी बेटी का 4.50 लाख रुपए में सौदा कर दिया है और जल्द ही धार्मिक आयोजन की आड़ में उसकी शादी कराने की तैयारी चल रही है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित परिवार को पाबंद कर दिया है। साथ ही पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है ताकि नाबालिग का विवाह नहीं हो सके।

वीडियो जारी कर मांगी मदद

पिता ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि वह गुजरात में रहकर नौकरी करता है। उसे जानकारी मिली कि उसकी 14 वर्षीय बेटी की शादी की तैयारी की जा रही है। उसका आरोप है कि बेटी के विवाह के लिए 4.50 लाख रुपए का लेन-देन भी किया गया है।

वीडियो में उसने कहा कि परिवार और ससुराल पक्ष के लोगों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद उसने पुलिस, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षकों और पटवारी से अपील की कि वे उसकी बेटी पर नजर रखें और किसी भी कीमत पर बाल विवाह न होने दें।

रिकॉर्डिंग होने का भी दावा

पिता ने दावा किया है कि उसके पास इस पूरे मामले से जुड़ी कुछ रिकॉर्डिंग भी हैं, जिनसे कथित लेन-देन और शादी की तैयारी की जानकारी मिल सकती है। उसने इन रिकॉर्डिंग के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक आयोजन की आड़ में शादी का आरोप

पिता का आरोप है कि आने वाले दिनों में किसी धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में नाबालिग बेटी का विवाह कराने की योजना बनाई गई है। इसी आशंका के चलते उसने समय रहते प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

पुलिस ने परिवार को किया पाबंद

वीडियो वायरल होने और शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित परिवार को पाबंद कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और यदि बाल विवाह कराने का प्रयास किया गया तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि बाल विवाह प्रतिषेध कानून के तहत नाबालिग का विवाह कराना दंडनीय अपराध है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter