धौलपुर में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, जंगल में मिला शव; गिरफ्तारी की मांग पर हाईवे जाम

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में प्लास्टिक के कट्टों से ढका मिला। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाड़ी-बसेड़ी स्टेट हाईवे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं, जबकि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 20, 2026 • 11:05 AM  6
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
धौलपुर में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, जंगल में मिला शव; गिरफ्तारी की मांग पर हाईवे जाम
“धौलपुर में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, जंगल में मिला शव; गिरफ्तारी की मांग पर हाईवे जाम”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/92c855
20 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/92c855
Google News
Copied
धौलपुर में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, जंगल में मिला शव; गिरफ्तारी की मांग पर हाईवे जाम

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में 16 वर्षीय एक नाबालिग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने किशोर के सिर पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में प्लास्टिक के कट्टों से ढककर छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार रात से ही बाड़ी-बसेड़ी स्टेट हाईवे जाम कर दिया। सोमवार को भी ग्रामीण ट्रैक्टर में शव रखकर प्रदर्शन करते रहे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

घटना की सूचना पर तीन थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उच्च अधिकारियों की मौजूदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव उठाने को तैयार नहीं हुए।

पशु चराने गया था किशोर, रात में जंगल में मिला शव

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से पशु चराने के लिए जंगल की ओर गया था। शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 9 बजे जंगल में उसका शव प्लास्टिक के कट्टों से ढका हुआ मिला। शव के सिर पर बड़े पत्थरों से कई वार किए गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

इलाज के लिए अस्पताल गए थे माता-पिता

मृतक के पिता ने बताया कि उनके हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उनकी पत्नी और छोटा बेटा उन्हें इलाज के लिए धौलपुर अस्पताल लेकर गए थे। घर पर बड़ा बेटा अकेला था। रोजाना पशु चराने उनकी पत्नी जाती थी, लेकिन उस दिन अस्पताल जाने के कारण बेटा ही पशुओं को चराने चला गया। अस्पताल में रहते हुए उन्हें बेटे की हत्या की सूचना मिली।

हाईवे पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने बाड़ी-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी मौके पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग भी कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी श्रवण कुमार, बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार, एसडीएम अमित कुमार वर्मा और तहसीलदार जगवीर सिंह बेनीवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा ग्रामीणों के समर्थन में मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज मलिंगा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस जांच जारी

एडिशनल एसपी श्रवण कुमार ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल परिजन शव उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter