10 दिन पहले हुई थी सगाई, अब खून से लथपथ मिला दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे का शव
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधान युवरेंद्र सिंह के 27 वर्षीय बेटे जैसल सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से 'I AM SORRY' लिखा सुसाइड नोट मिला है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले की श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और दिग्गज कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे जैसल सिंह बराड़ (27) ने शनिवार को संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली।
युवक ने अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से खुद के सिर में गोली मार ली। घटना के वक्त वह घर पर ही था। पुलिस को मौके से एक संक्षिप्त सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें केवल अंग्रेजी में 'I AM SORRY' लिखा हुआ है।
चाय देने कमरे में पहुंचे नौकर के उड़े होश
घटना का खुलासा शनिवार शाम करीब 5 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार, घर का नौकर जब जैसल को चाय देने उसके कमरे में गया, तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। बिस्तर पूरी तरह खून से लथपथ था और जैसल का शव वहीं पड़ा हुआ था। नौकर ने घबराकर तुरंत बाहर दौड़ लगाई और परिवार वालों को इस अनहोनी की जानकारी दी। बेटे का शव देखकर घर में कोहराम मच गया।