श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 2 गंभीर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नेशनल हाईवे-62 पर सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 5, 2026 • 2:43 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 2 गंभीर
“श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 2 गंभीर”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9640eb
5 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/9640eb
Google News
Copied
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 2 गंभीर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर सेना के ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

सुबह करीब 8 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे 22 एलजीडब्ल्यू के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में एम्बुलेंस में सवार महेंद्र कौर, लक्ष्मी और सतनाम की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के 5 बी कोनी गांव के निवासी थे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter