जयपुर में मानसरोवर में एमडी तस्करी का खुलासा: 6 माह से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

मानसरोवर में पुलिस ने 6 माह से फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश चौधरी को जोधपुर से गिरफ्तार कर एमडी तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
February 28, 2026 • 4:45 PM  22
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में मानसरोवर में एमडी तस्करी का खुलासा: 6 माह से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार
“जयपुर में मानसरोवर में एमडी तस्करी का खुलासा: 6 माह से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
28 Feb 2026
https://thekhatak.com/mansarovar-md-drug-network-15k-reward-accused-arrest-jaipur
Google News
Copied
जयपुर में मानसरोवर में एमडी तस्करी का खुलासा: 6 माह से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में मादक पदार्थ एमडी की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने एक बड़े नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 6 माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश चौधरी (23) को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को 15 सितंबर को सूचना मिली कि मानसरोवर के कावेरी पथ मध्यम मार्ग पर एक युवक एमडी बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस थाना मानसरोवर की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी कमलेश कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 87.70 ग्राम एमडी बरामद हुई। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि कमलेश कुमार विश्नोई ने यह मादक पदार्थ प्रेम डुडी से खरीदा था, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम डुडी को यह एमडी प्रकाश चौधरी द्वारा सप्लाई की गई थी, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 18 फरवरी को उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी लगातार 6 माह से फरार था।

26 फरवरी को साइबर सेल जयपुर साउथ से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर डीएसटी टीम (वेस्ट) जोधपुर कमिश्नरेट के सहयोग से पुलिस थाना मुहाना की टीम ने प्रकाश चौधरी को जोधपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter