फिर ढहा पुरान मकान: सास की गई जान, बहू जख्मी – मालिक पर सवाल उठे

जर्जर मकान ढहने से 60 वर्षीय धन्नीबाई की मौत, बहू सुनीता घायल; मकान मालिक पर नोटिस के बावजूद लापरवाही का आरोप।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 18, 2025 • 1:19 PM  22
क्राइम
NEWS CARD
Logo
फिर ढहा पुरान मकान: सास की गई जान, बहू जख्मी – मालिक पर सवाल उठे
“फिर ढहा पुरान मकान: सास की गई जान, बहू जख्मी – मालिक पर सवाल उठे”
Favicon
Read more on thekhatak.com
18 Sep 2025
https://thekhatak.com/then-came-the-collapse-of-the-old-house-the-life-of-the-mother-in-law-the-multiple-injuries-the-owner-was-questioned
Google News
Copied
फिर ढहा पुरान मकान: सास की गई जान, बहू जख्मी – मालिक पर सवाल उठे

जयपुर के पुराने शहर में गुरुवार (18 सितंबर 2025) सुबह 7 बजे एक और जर्जर मकान ढहने की घटना ने स्थानीय प्रशासन और मकान मालिकों की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया। सुभाष चौक थाना क्षेत्र के झिलाई हाउस में हुए इस हादसे में 60 वर्षीय धन्नीबाई की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 35 वर्षीय बहू सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के समय घर में मौजूद दो बच्चे बाहर खेल रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई।

12 अगस्त को जारी हुआ था नोटिस, मकान मालिक ने किया अनदेखा

नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर (हवामहल जोन) सीमा चौधरी ने बताया कि इस मकान को गिराने के लिए 12 अगस्त को मकान मालिक प्रदीप शाह को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची डीसी ने मकान मालिक को नोटिस दिखाया, जिसके जवाब में प्रदीप ने दावा किया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। डीसी ने कहा, "24 घंटे बाद मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस इसलिए जारी किया गया था ताकि मकान से जुड़े किसी विवाद की जानकारी ली जा सके।"

मकान मालिक का दावा: "जानबूझकर नहीं किया"

मकान मालिक प्रदीप शाह ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि धन्नीबाई के पति मकान की चौकीदारी करते थे और उनकी मृत्यु के बाद धन्नीबाई ने अकेले रहने की असमर्थता जताई थी। इसलिए, वह उन्हें मकान की रखवाली के लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह देते थे। हालांकि, स्थानीय विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मकान मालिक के दावे को झूठा करार देते हुए कहा, "उन्हें नोटिस दिया गया था। ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।" विधायक ने मृतक परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter