थाने में राइफल और पैसे के बैग के साथ वीडियो बनाकर फंसा युवक, पुलिस कर रही तलाश

शिवा गुर्जर ने थाने में राइफल और रुपये के बैग के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, पुलिस जांच कर रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 7, 2025 • 1:08 PM  766
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
थाने में राइफल और पैसे के बैग के साथ वीडियो बनाकर फंसा युवक, पुलिस कर रही तलाश
“थाने में राइफल और पैसे के बैग के साथ वीडियो बनाकर फंसा युवक, पुलिस कर रही तलाश”
Favicon
Read more onthekhatak.com
7 Jul 2025
https://thekhatak.com/young-man-stranded-in-police-station-after-making-video-with-rifle-and-money-bag
Google News
Copied
थाने में राइफल और पैसे के बैग के साथ वीडियो बनाकर फंसा युवक, पुलिस कर रही तलाश

भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पुलिस थाने में राइफल और रुपये से भरे बैग के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश में टीमें रवाना की हैं।

रुदावल पुलिस के अनुसार, वीडियो में नजर आने वाला युवक शिवा गुर्जर (28) निवासी नगला तुला है, जो पेशे से ठेकेदार है। उसके पिता साहब सिंह ग्राम पंचायत डुमरिया के पूर्व सरपंच रह चुके हैं, जबकि उसकी मां पार्वती वर्तमान में 9 नंबर वार्ड से जिला परिषद सदस्य हैं।

पहले वीडियो में शिवा थाना परिसर में लाइसेंसी राइफल हाथ में लिए बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर वहां से चला जाता है। जांच में पता चला कि यह वीडियो अप्रैल 2024 का है, जब शिवा ने चुनाव आचार संहिता के दौरान अपनी लाइसेंसी राइफल थाने में जमा करवाई थी। राइफल वापस मिलने पर उसने थाना परिसर में यह वीडियो बनाया।

दूसरे वीडियो में शिवा रुपये से भरा बैग दिखाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो 2022 का है, जब शिवा की बहन की शादी के लिए बैंक से रुपये बैग में लाए गए थे। इस दौरान उसने रुपये के साथ वीडियो शूट किया था।

पुलिस की कार्रवाई

रुदावल थाना प्रभारी (SHO) बाल कृष्ण ने बताया कि थाना परिसर या उसके आसपास इस तरह के वीडियो बनाना पूरी तरह गलत है। शिवा ने दोनों वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवा की तलाश शुरू कर दी है और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिवा गुर्जर का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय है। उसके पिता पूर्व सरपंच और मां वर्तमान जिला परिषद सदस्य हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल आचार संहिता का उल्लंघन हो सकती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा पैदा कर सकती हैं।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter