दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 युवकों की मौके पर मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत:महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे उत्तर प्रदेश, गाड़ी में बुरी तरह फंसे शव

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
February 22, 2026 • 5:23 PM  381
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 युवकों की मौके पर मौत
“दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 युवकों की मौके पर मौत”
Favicon
Read more onthekhatak.com
22 Feb 2026
https://thekhatak.com/दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे-पर-ट्रक-से-टकराकर-उड़े-कार-के-परखच्चे-4-युवकों-की-मौके-पर-मौत
Google News
Copied
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 युवकों की मौके पर मौत
कार के परखच्चे

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने से ब्रेजा कार ट्रक में घुस गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे चेचट थाना क्षेत्र में चेचट कस्बे में हुआ। मृतकों में दो की पहचान प्रांजुल चतुर्वेदी (26) और श्रेष्ठ बाजपेई निवासी कानपुर (यूपी) के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर यूपी लौट रहे थे। 

     पुलिस ने बताया कि चारों युवक शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद आज सुबह वहां से कानपुर के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बताया- एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV देखने पर पता चल रहा है कि गाड़ी स्पीड में थी और लहरा रही थी। ड्राइवर को झपकी आने के चलते कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई होगी। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

    थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह गोदारा का कहना है कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए व चकनाचूर हो गई है. तेज गति में यह कार थी, इसी के चलते ट्रक में घुस गई. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही ट्रक को भी जप्त किया है. कुछ देर यातायात बाधित भी हुआ था, जिसके बाद बैरिकेडिंग लगाकर कार को प्रोटेक्ट किया गया और ट्रक को साइड में खड़ा कर दिया गया है. घटना के बाद कार में सवार चारों युवक पूरी तरह से फंस गए थे, जिनको बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला गया. इसके संबंध में भी जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल, युवकों के शव को रामगंज मंडी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शवों का पोस्टमार्टम भी होगा. 

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter