जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू की सनसनीखेज गिरफ्तारी, महिला के भेष में था फरार बदमाश

जोधपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दया शंकर उर्फ बिट्टू को पुलिस ने महिला के भेष में गिरफ्तार किया। चार महीने से फरार बिट्टू साड़ी और मंगलसूत्र पहनकर छिपा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसे धर दबोचा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 19, 2025 • 1:53 PM  632
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू की सनसनीखेज गिरफ्तारी, महिला के भेष में था फरार बदमाश
“जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू की सनसनीखेज गिरफ्तारी, महिला के भेष में था फरार बदमाश”
Favicon
Read more on thekhatak.com
19 Jun 2025
https://thekhatak.com/history-sheeter-bittu-s-sensational-arrest-in-jodhpur-absconding-miscreant-disguised-as-woman
Google News
Copied
जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर बिट्टू की सनसनीखेज गिरफ्तारी, महिला के भेष में था फरार बदमाश

राजस्थान के जोधपुर शहर में पुलिस ने एक ऐसी गिरफ्तारी की है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दया शंकर वाल्मीकि उर्फ बिट्टू, जो पिछले चार महीनों से फरार था, को पुलिस ने महिला के भेष में उसके घर से गिरफ्तार किया। लाल साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, मंगलसूत्र और लेडीज अंगूठी पहने बिट्टू को देखकर हर कोई उसे आम महिला समझ रहा था, लेकिन जोधपुर पुलिस की सतर्कता ने उसके इस चकमे को नाकाम कर दिया।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जोधपुर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास सहित 27 आपराधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर दया शंकर उर्फ बिट्टू अपने घर पर छिपा हुआ है। थानाधिकारी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लखारा बाजार, हरिजन बस्ती, सूर्या कॉलोनी स्थित उसके घर पहुंची। वहां मुख्य द्वार पर ताला लगा देखकर पहले तो लगा कि घर खाली है। खिड़की से झांकने पर एक ‘महिला’ दिखी, जिसने इशारों में बताया कि बिट्टू घर पर नहीं है।

शक ने खोला राज

पुलिस को बाहर ताला और अंदर ‘महिला’ की मौजूदगी पर शक हुआ। खिड़की के पास बीयर की बोतल और सिगरेट के टुकड़े देखकर पुलिस का संदेह और गहरा गया। तुरंत दबिश दी गई और उस ‘महिला’ को हिरासत में लिया गया। जब घूंघट उठाया गया, तो सामने था दया शंकर उर्फ बिट्टू। उसने पुलिस को धोखा देने के लिए साड़ी और गहने पहन रखे थे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter