‘वंदे मातरम’ विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- बंकिम बाबू और देश से माफी मांगें; कांग्रेस ने पूछा- सवाल कौन उठा रहा?
वंदे मातरम विवाद को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए माफी की मांग की। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी से पूछा- सवाल कौन उठा रहा है?
वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- बंकिम बाबू और देश से माफी मांगें; कांग्रेस का पलटवार
नई दिल्ली/चित्तौड़गढ़। ‘वंदे मातरम’ को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ का गान बीच में रोकने की बात कही गई। शाह ने कांग्रेस से देश और ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगने को कहा।
अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ का गान चल रहा था और आरोप लगाया कि इसी दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से गान रोकने की बात कही।