मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI सख्त, नेस्ले को भेजा नोटिस... KFC और फ्लिपकार्ट से भी मांगा जवाब

मैगी में कीड़े मिलने की सोशल मीडिया शिकायत के बाद FSSAI ने नेस्ले इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 12, 2026 • 6:10 PM | नई दिल्ली  1
भारत
NEWS CARD
Logo
मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI सख्त, नेस्ले को भेजा नोटिस... KFC और फ्लिपकार्ट से भी मांगा जवाब
“मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI सख्त, नेस्ले को भेजा नोटिस... KFC और फ्लिपकार्ट से भी मांगा जवाब”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/07af03
12 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/07af03
Google News
Copied
मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत पर FSSAI सख्त, नेस्ले को भेजा नोटिस... KFC और फ्लिपकार्ट से भी मांगा जवाब

मैगी में कीड़े मिलने की सोशल मीडिया पर वायरल शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया को नोटिस जारी किया है। खाद्य सुरक्षा नियामक ने कंपनी से पूरे मामले पर विस्तृत जवाब मांगा है और तत्काल एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

FSSAI ने उस बैच को बाजार से हटाने के निर्देश भी दिए हैं, जिसके संबंध में शिकायत सामने आई है। इसके अलावा, साफ-सफाई और उत्पाद गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों को लेकर KFC, फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नेस्ले से तीन प्रमुख बिंदुओं पर मांगा जवाब

FSSAI ने नेस्ले इंडिया से तीन अहम सवालों पर जानकारी मांगी है। पहला, संबंधित बैच में इस्तेमाल कच्चा माल किस सप्लायर से आया था और उसकी गुणवत्ता जांच कैसे की गई। दूसरा, शिकायत वाले उत्पाद को बाजार और सप्लाई चेन से हटाने के लिए कंपनी ने क्या कदम उठाए। तीसरा, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली में क्या बदलाव किए जा रहे हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter