शांति की अपील के बीच फिर गरजा इजरायल का ड्रोन! लेबनान में हमले से मचा हड़कंप..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तनाव कम करने की अपील के बावजूद दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने ड्रोन हमला किया। नबातियेह के पास कफर तेबनित इलाके में एक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दूसरा घायल हुआ। हमले के बाद इजरायल-लेबनान तनाव फिर बढ़ गया है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 18, 2026 • 3:34 PM  4
अ
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
शांति की अपील के बीच फिर गरजा इजरायल का ड्रोन! लेबनान में हमले से मचा हड़कंप..
“शांति की अपील के बीच फिर गरजा इजरायल का ड्रोन! लेबनान में हमले से मचा हड़कंप..”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/5d66b5
18 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/5d66b5
Google News
Copied
शांति की अपील के बीच फिर गरजा इजरायल का ड्रोन! लेबनान में हमले से मचा हड़कंप..

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से क्षेत्र में तनाव कम करने और सैन्य कार्रवाई पर संयम बरतने की अपील के बीच भी इजरायल और लेबनान के बीच तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। दक्षिणी लेबनान में हुए एक ताजा ड्रोन हमले ने एक बार फिर हालात को गंभीर बना दिया है। 

लेबनानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह इलाके के पास कफर तेबनित क्षेत्र में एक वाहन को निशाना बनाया। हमले में वाहन में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया गया 

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका लगातार मध्य-पूर्व में संघर्ष को रोकने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने पहले भी इजरायल से हालात को बिगड़ने से रोकने और फैसले सोच-समझकर लेने की अपील की थी। इसके बावजूद दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैन्य गतिविधियां जारी रहने की खबरें सामने आ रही हैं। 

इजरायल की ओर से इस ताजा हमले पर अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इजरायल पहले भी लेबनान में अपने हमलों को सुरक्षा कारणों और हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की कार्रवाई के रूप में बताता रहा है। वहीं, लेबनान लगातार इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताता है।

दक्षिणी लेबनान लंबे समय से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव का केंद्र रहा है। लगातार हो रहे ड्रोन हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के कारण क्षेत्र में फिर से बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि क्या कूटनीतिक प्रयास इस बढ़ते तनाव को रोक पाएंगे।

Basanti Parmar

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter