जयपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पहचान के प्रयास जारी

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में बेनाड़ रेलवे स्टेशन के पास देर रात रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 24, 2026 • 4:12 PM  13
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पहचान के प्रयास जारी
“जयपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पहचान के प्रयास जारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
24 Mar 2026
https://thekhatak.com/jaipur-railway-track-unidentified-man-dead-train-accident
Google News
Copied
जयपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पहचान के प्रयास जारी

जयपुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।जानकारी के मुताबिक, घटना हरमाड़ा थाना इलाके में बेनाड़ रेलवे स्टेशन के पास की है। देर रात करीब 12 बजे रेलवे गार्ड ने ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हेड कॉन्स्टेबल गोपाल शर्मा ने बताया कि युवक का शव ट्रैक पर मिला था और हादसे के कारण शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के क्षेत्र में पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। साथ ही स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter