जोधपुर : बालेसर में ओवरलोडेड डंपर से गिरे पत्थर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सड़क पर लग गया लंबा जाम

जोधपुर के बालेसर में कुई इंदा स्कूल के सामने ओवरलोड डंपर से भारी पत्थर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर की बॉडी से 6 फीट ऊपर तक लदे खंडे सड़क पर बिखर गए, जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 18, 2025 • 4:31 PM  23
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर : बालेसर में ओवरलोडेड डंपर से गिरे पत्थर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सड़क पर लग गया लंबा जाम
“जोधपुर : बालेसर में ओवरलोडेड डंपर से गिरे पत्थर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सड़क पर लग गया लंबा जाम”
Favicon
Read more on thekhatak.com
18 Nov 2025
https://thekhatak.com/jodhpur-balesar-overloaded-dumper-stone-fall-bike-rider-seriously-injured-2025
Google News
Copied
जोधपुर : बालेसर में ओवरलोडेड डंपर से गिरे पत्थर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सड़क पर लग गया लंबा जाम

जोधपुर, 18 नवंबर 2025 : जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ओवरलोडेड डंपर से भारी-भरकम पत्थर (खंडे) सड़क पर बिखर गए। ये पत्थर डंपर के पास से गुजर रहे एक बाइक सवार पर जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।

हादसे का विवरण; हादसा बालेसर थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुई इंदा के ठीक सामने चौहराए पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर में पत्थर इतनी ऊंचाई तक भरे हुए थे कि गाड़ी की बॉडी से करीब 6 फीट ऊपर तक खंडे लदे हुए थे। तेज रफ्तार और असंतुलित लोडिंग के कारण अचानक डंपर झटका खाकर रुका और उसमें भरे पत्थर एक साथ सड़क पर बिखर गए।

इसी दौरान डंपर के बिल्कुल बगल से एक युवक बाइक पर जा रहा था। अचानक गिरे भारी पत्थर उसके ऊपर आ गिरे। पत्थरों की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोटें आई हैं और सिर व कमर पर भी गहरे घाव हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर बालेसर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter