जोधपुर में महिलाओं को टक्कर मारी, फिर पत्थरबाजी: मदद करने वालों से ही भिड़े आरोपी, हंगामे से गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी
जोधपुर के आचार्य का बास क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे भोळावणी मेले के दौरान एक चौंकाने वाली घटना हुई। नशे में धुत दो युवकों ने बाइक से महिलाओं को टक्कर मार दी। मदद करने वालों से झगड़ा करने के बाद वे कुछ साथियों के साथ लौटे और महिलाओं तथा स्थानीय लोगों पर पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान एक युवक नीतेश गंभीर घायल हुआ, गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और सजावट का सामान क्षतिग्रस्त हुआ। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस कमिश्नर और डीसीपी मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। फिलहाल इलाके में शांति है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जोधपुर शहर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसमें नशे में धुत दो युवकों ने महिलाओं को बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने मदद करने वालों से भी झगड़ा किया और बाद में कुछ साथियों के साथ लौटकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस उपद्रव में स्थानीय लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, रोशनी और सजावट का सामान क्षतिग्रस्त हुआ तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आचार्य का बास क्षेत्र के मेहरों के चौक और लायकान मोहल्ला के आसपास हुई, जहां भोळावणी (घुड़ला गणगौर) मेले का माहौल था।
