एक साल बाद गिरफ्त में आया पिकअप चोरी का आरोपी, हरियाणा में गौ तस्करी में मिली थी गाड़ी

सवाई माधोपुर में पिकअप चोरी के एक साल पुराने मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया। चोरी की गई गाड़ी नूंह जिले में गौ तस्करी के मामले में जब्त मिली थी। एवीडेंस के आधार पर आरोपी की पहचान कर कोर्ट से वारंट लेकर कार्रवाई की गई।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 27, 2026 • 4:05 PM  13
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
एक साल बाद गिरफ्त में आया पिकअप चोरी का आरोपी, हरियाणा में गौ तस्करी में मिली थी गाड़ी
“एक साल बाद गिरफ्त में आया पिकअप चोरी का आरोपी, हरियाणा में गौ तस्करी में मिली थी गाड़ी”
Favicon
Read more onthekhatak.com
27 Apr 2026
https://thekhatak.com/pickup-theft-accused-arrested-after-one-year-sawai-madhopur-haryana-cow-smuggling-case
Google News
Copied
एक साल बाद गिरफ्त में आया पिकअप चोरी का आरोपी, हरियाणा में गौ तस्करी में मिली थी गाड़ी

सवाई माधोपुर जिले में पिकअप चोरी के एक साल पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूरवाल थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हबीब पुत्र ईशाक निवासी मिर्जापुर, थाना किशनगढ़बास (जिला खैरथल-तिजारा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 15 जनवरी 2025 की रात का है। उस रात भगवतगढ़ रोड, सूरवाल निवासी सफीक अली की पिकअप (नंबर RJ25GA1484) घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर देर रात करीब 3:30 बजे चोरी कर ले गए। अगले दिन 16 जनवरी को पीड़ित ने मानटाउन थाने में मामला दर्ज कराया।

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। चोरी हुई पिकअप हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में गौ तस्करी के एक मामले में जब्त मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी और तकनीकी साक्ष्यों व अन्य एवीडेंस के आधार पर आरोपी हबीब की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह लगातार फरार रहा और जांच में सहयोग नहीं किया। इसके चलते उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 37 पुलिस एक्ट के तहत एसीजेएम कोर्ट, सवाई माधोपुर से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया।

वारंट मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव मिर्जापुर (थाना किशनगढ़बास) से दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस चोरी और तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter