बंगाल से भाग रहे अवैध बांग्लादेशी!SIR शुरू होते ही मची हड़कंप BJP प्रदेश प्रभारी का Congress को करारा जवाब.
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने जोधपुर में कहा कि पश्चिम बंगाल में SIR (मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण) शुरू होते ही हजारों अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए डर के मारे भाग रहे हैं। उन्होंने इसे फर्जी वोटरों की सफाई बताया और कांग्रेस-TMC के विरोध को राजनीतिक सनक करार दिया। बिहार का उदाहरण देकर कहा कि वहाँ भी लाखों फर्जी-मृत नाम हटने से चुनाव शुद्ध हुए। सिंघवी और गहलोत पर भी तीखा कटाक्ष किया।
जोधपुर:-राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन दास अग्रवाल शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष, महापौर वाणी शर्मा, विधायक, सांसद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (Summary Intensive Revision - SIR) पर सनसनीखेज खुलासे किए।
मुख्य बयान:श्री अग्रवाल ने दावा किया,
“पश्चिम बंगाल में जैसे ही SIR की प्रक्रिया शुरू हुई, हजारों-लाखों की संख्या में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए डर के मारे सीमा पार करके भागने लगे हैं। ये वही लोग हैं जिनके नाम पिछले 20 सालों में फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में जोड़े गए थे। अब BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं, इसलिए इनका खेल खत्म हो रहा है।”