Kerala New CM VD Satheesan: कांग्रेस ने आखिर क्यों चुना वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री? जानिए इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह...
केरल में कांग्रेस ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बना दिया है, लेकिन इस चयन के पीछे असली कहानी क्या है?
केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस ने आखिरकार वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कई दिनों तक मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन चलता रहा, लेकिन अंत में पार्टी हाईकमान ने वीडी सतीशन को राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया। दिल्ली में कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।
इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है, क्योंकि मुख्यमंत्री की रेस में राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस ने वीडी सतीशन को ही क्यों चुना?
विपक्ष के सबसे मुखर चेहरे बने सतीशन