पुलिस से बचकर भाग रहे शराब तस्कर की मौत: शव रखकर थाने में प्रदर्शन, FIR और जांच रिपोर्ट की मांग पर अड़े परिजन

बालोतरा के गुड़ामालानी क्षेत्र में ANTF और पुलिस से बचकर भाग रहे शराब तस्करों की कार खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक तस्कर की मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 7, 2026 • 12:32 PM | Barmer  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पुलिस से बचकर भाग रहे शराब तस्कर की मौत: शव रखकर थाने में प्रदर्शन, FIR और जांच रिपोर्ट की मांग पर अड़े परिजन
“पुलिस से बचकर भाग रहे शराब तस्कर की मौत: शव रखकर थाने में प्रदर्शन, FIR और जांच रिपोर्ट की मांग पर अड़े परिजन”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/cabf47
7 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/cabf47
Google News
Copied
पुलिस से बचकर भाग रहे शराब तस्कर की मौत: शव रखकर थाने में प्रदर्शन, FIR और जांच रिपोर्ट की मांग पर अड़े परिजन

राजस्थान के बालोतरा जिले में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस से बचकर भाग रहे शराब तस्करों की कार आमलियाला-भैडाणा रोड पर खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 22 वर्षीय पुनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रवीण पुलिस की गिरफ्त में आ गया। हादसे के बाद मामला केवल सड़क दुर्घटना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पोस्टमार्टम और कार्रवाई को लेकर परिजनों के विरोध के कारण देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

20 किलोमीटर तक पीछा, फिर हादसा

सोमवार को ANTF और पुलिस की टीम शराब तस्करों का पीछा कर रही थी। करीब 20 किलोमीटर तक चली पीछा कार्रवाई के दौरान तस्करों की कार अनियंत्रित होकर खेजड़ी के पेड़ से जा टकराई। हादसे में रावली नाड़ी निवासी पुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सांचौर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसका साथी प्रवीण पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शराब से भरी क्षतिग्रस्त कार भी जब्त कर ली। जांच में कार पर केरल की नंबर प्लेट लगी मिली, जबकि वाहन के भीतर गुजरात की नंबर प्लेट भी बरामद हुई।

पोस्टमार्टम को लेकर बढ़ा विवाद

हादसे के बाद सांचौर अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद परिजन शव को गुड़ामालानी लेकर पहुंचे, जहां थाना परिसर में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter