हेलीकॉप्टर से भात न्यौता देने पहुंची बहन 9 लाख में बुक हुआ भात न्यौता से लेकर दुल्हन विदा तक आसमान में उड़ेगा पूरा बाराती दस्ता.

राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर में एक परिवार ने बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए 9 लाख रुपये में हेलिकॉप्टर बुक किया। मौसी सरती देवी भात नौतने के लिए हेलिकॉप्टर से मायके आईं। इसी हेलिकॉप्टर से दूल्हा बारात ले जाएगा और शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलिकॉप्टर से होगी। हेलिकॉप्टर उतरते ही आसपास के गांवों में सैकड़ों लोग जमा हो गए।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
November 20, 2025 • 1:36 PM  33
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हेलीकॉप्टर से भात न्यौता देने पहुंची बहन 9 लाख में बुक हुआ भात न्यौता से लेकर दुल्हन विदा तक आसमान में उड़ेगा पूरा बाराती दस्ता.
“हेलीकॉप्टर से भात न्यौता देने पहुंची बहन 9 लाख में बुक हुआ भात न्यौता से लेकर दुल्हन विदा तक आसमान में उड़ेगा पूरा बाराती दस्ता.”
Favicon
Read more onthekhatak.com
20 Nov 2025
https://thekhatak.com/helicopter-se-bhat-nyota-dene-pahunchi-behen-9-lakh-mein-book-chopper
Google News
Copied
हेलीकॉप्टर से भात न्यौता देने पहुंची बहन 9 लाख में बुक हुआ भात न्यौता से लेकर दुल्हन विदा तक आसमान में उड़ेगा पूरा बाराती दस्ता.

राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर तहसील के नारायणपुर क्षेत्र में उस समय पूरा इलाका हक्का-बक्का रह गया जब बुधवार को दोपहर में एक चमचमाता हेलिकॉप्टर आसमान से उतरा। यह कोई फिल्मी सीन नहीं था, बल्कि केरली (आतेला) गांव की सरती देवी अपने मायके बैराला की ढाणी (बानसूर) भाइयों को भात नौतने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंची थीं।हेलिकॉप्टर के उतरते ही दूर-दूर के गांवों से सैकड़ों लोग दौड़े चले आए। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई यह नजारा देखने को बेकरार था। मौके पर ऐसा माहौल था मानो कोई मेले का दिन हो!दरअसल, बैराला की ढाणी निवासी गणपत राम के भांजे की शादी है। भांजे के पिता जयसिंह पावटा एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। परिवार ने बेटे की शादी को जिंदगी भर याद रहने वाला बनाने के लिए अनोखा प्लान तैयार किया था। करीब 20 दिन पहले ही परिवार को पता चल गया था कि मौसी जी हेलिकॉप्टर से भात नौतने आएंगी, इसलिए घर में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई थीं।परिवार ने करीब 9 लाख रुपये खर्च करके पूरा हेलिकॉप्टर तीन बड़े कार्यक्रमों के लिए बुक कर लिया है:

मौसी जी का भात नौतने के लिए आना (जो बुधवार को हो चुका) 

दूल्हे को बारात लेकर दुल्हन के गांव जाना

शादी के बाद दुल्हन को हेलिकॉप्टर से ससुराल विदा कराकर लाना

यानी शादी का पूरा गेटअप अब धरती पर नहीं, आसमान में होने वाला है!ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आज तक किसी ने शादी में हेलिकॉप्टर का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा। 

Basanti Parmar

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter