किसानों की बल्ले-बल्ले! 7.62 करोड़ का फसल बीमा मुआवजा जारी
सीकर जिले के 16,327 किसानों को खरीफ 2023 में फसल नुकसान के लिए 7.62 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उनके खातों में ट्रांसफर की गई है।
सीकर जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खरीफ सीजन 2023 में प्राकृतिक आपदाओं जैसे वर्षा, ओलावृष्टि और कीट प्रकोप से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 16,327 किसानों के खातों में 7 करोड़ 62 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। लंबे समय से अटके क्लेम के भुगतान से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
मुआवजा वितरण का विवरण
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सीकर जिले में फसल बीमा की जिम्मेदारी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को दी गई है। तकनीकी प्रक्रिया और डेटा सत्यापन में देरी के कारण भुगतान में विलंब हुआ था, लेकिन अब मुआवजा राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। क्षेत्रवार मुआवजा वितरण इस प्रकार है:
-
दांतारामगढ़: 118 लाख रुपये